दो आरोपियों को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
मोनू ने बताया कि 16 मार्च को ईंट भट्ठे पर दोनों की शादी कराई गई। शादी में उसने 11700 रुपये खर्च किए थे। 20 मार्च को उसके घर पर पार्टी थी। इसी के लिए वह मल्लिका को लेने भट्ठे पर गया था, लेकिन मुकेश उसे भेजने को तैयार नहीं था। इसको लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था।
गर्भवती होने के चलते ससुर ने किया विरोध
पुलिस के अनुसार मुकेश की पत्नी मल्लिका पांच माह की गर्भवती थी। शादी के चार दिन बाद मुकेश के पिता को पता चला गया था कि मल्लिका गर्भवती है तो उसने उसे रखने से इंकार कर दिया था और मोनू को उसे ले जाने के लिए कहा। मोनू 20 मार्च को मल्लिका को लेने के लिए भट्टे पर गया तो मुकेश ने उसे भेजने से इंकार कर दिया था। इसको लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था। मुकेश के पिता शंकर ने शादी में खर्च मोनू के 11700 रुपये भी लौटा दिए थे। इसके बाद मोनू महिला को लेकर डौचला अपनी रिश्तेदारी में चला गया था।
लखनऊ तक पहुंचा मामला
सरूरपुर ईंट भट्टे पर युवतियों की बोली लगने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। पुलिस अफसरों से मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है। पुलिस युवतियों की बोली लगने की बात पूरी तरह से नकार रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। महिला भी बरामद हो गई है। सभी तथ्यों पर जांच करने के बाद बोली लगने की बात पुलिस के सामने नहीं आई है। न्यायालय में महिला के बयान कराए जाएंगे। यदि बोली लगने का कोई तथ्य सामने आएगा तो उसकी जांच कराई जाएगी।
सुहाग चिह्न पहनकर कोतवाली पहुंची मल्लिका
भट्ठा मजदूर मुकेश द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी मल्लिका के शामली निवासी युवक से 21 मार्च को तीसरी शादी रचा लिए जाने की जानकारी पुलिस तक पहुंची है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, पति की मौत के बावजूद सभी सुहाग चिह्न पहनकर मल्लिका कोतवाली पहुंची। वह मोनू की मां राकेश, पत्नी अंजली शर्मा के साथ कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंची थी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मल्लिका द्वारा तीसरी शादी करने मामला उनकी जानकारी में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/