यूपी के इस शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ढाई माह तक बंधक बनाकर मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म किया गया। जानिए पूरा मामला...
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। बड़ौत में नगर निवासी एक मूक-बधिर महिला का अपहरण कर युवक ने बंधक बनाकर ढाई माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया।
मूक-बधिर पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी हैं। कोतवाली में हंगामा करने वाले लोगों ने बताया कि कपूरगढ़ मुजफ्फरनगर का रहने वाला एक युवक ढाई माह पूर्व महिला का अपहरण कर ले गया था और ढाई माह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह महिला ने वहां से भागकर परिजनों को इशारों के माध्यम से सारे मामले की जानकारी दी। कोतवाली में प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे परिजनों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पढ़ें : होटल में बुलाकर विवाहिता से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, भेजा जेल