फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तमंचे के बल पर नाबालिग लड़की से बलात्कार, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 30 Jun 2018 11:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

तमंचे के बल पर यहां एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी है। जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर की है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में तमंचे से आतंकित कर नाबालिग से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

नजीबाबाद नगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। रोते-बिलखते महिला ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के गांव गूढ़ासराय निवासी अरुण उनके मकान में किराए पर रहता है। दो जून को वह घर पर नहीं थी। उसकी गैरमौजूदगी में किराएदार अरुण ने तमंचा दिखाकर नाबालिका पुत्री को आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पढ़ें : नाबालिग से गैंगरेप, नहीं हुई कार्रवाई, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा न्याय
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घटना की जानकारी अब तक न देने की बाबत पूछने पर महिला ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से फरार अरुण के सामने न आने पर वह साहस कर पुलिस तक पहुंची है। महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें