मोदीपुरम (मेरठ)। पन्हैटा बुलंदशहर निवासी 55 वर्षीय सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र के प्रसाद शर्मा एक टाटा पिकअप पर क्लीनर थे। शुक्रवार को वह चालक देवेंद्र के साथ खतौली की ओर से मेरठ आ रहे थे। मोदीपुरम के पास उनके पिकअप की सीएनजी खत्म हो गई। इसके बाद वे टेंपो से अपने पिकअप को खिंचवाकर सीएनजी पंप ले जाने लगे। सत्यप्रकाश टेंपो में बैठे थे और चालक देवेंद्र पिकअप में। रास्ते में बाईपास स्थित लालकिला होटल के सामने सत्यप्रकाश टेंपो से गिर गए और पिकअप के नीचे आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे शव को ले गए।