फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अकेली देख बिगड़ी नीयत, जबरन बलात्कार, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान

Thu, 22 Mar 2018 06:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

किशोरी को घर में अकेली देख युवक की नीयत बिगड़ गई। युवक ने चाकू की नोक पर किशोरी से जबरन बलात्कार किया। पंचायत ने सुनाया ये तुगलकी फरमान...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के नहटौर शहर का है। यहां घर में अकेली किशोरी से गांव के ही एक युवक ने चाकू दिखा कर दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी तो कुछ लोगों ने गांव में पंचायत बैठा दी। इसमें पंचों ने पीड़िता से निकाह करने का फरमान जारी किया। मगर, आरोपी ने निकाह से इंकार कर दिया। पंचों ने दोबारा पंचायत कर मामले में फैसला देने का निर्णय सुनाया। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राज मिस्त्री ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। उसकी पत्नी बाजार और एक पुत्री जंगल में कार्य करने के लिए गई हुई थी। उसकी दूसरी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। पुत्री को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। उसने चाकू दिखा कर उससे दुष्कर्म किया। इससे पुत्री बेहोश हो गई। पत्नी के घर आने पर पुत्री बेहोश मिली। होश में आने पर उसने आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस में शिकायत करने पर कुछ लोगों ने इस मामले में गांव में पंचायत बैठा दी। 
विज्ञापन


पढ़ें : देवर और ससुर ने लूटी विवाहिता की आबरू, पति ने दी ऐसी खौफनाक सजा देखकर पुलिस भी हैरान

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं पंचायत ने आरोपी को दुष्कर्म पीड़िता के साथ निकाह करने का आदेश सुनाया। मगर, आरोपी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस पर पंचों ने दोबारा पंचायत कर कर फैसला लेने का निर्णय सुनाया। उधर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में पंचायत होने की कोई जानकारी नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें