फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कक्षा 7 की छात्रा को डरा धमकाकर करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट देख उड़े परिजनों के होश

Mon, 26 Mar 2018 09:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक युवक कक्षा सात की छात्रा को डरा धमकाकर पिछले चार माह से हवस का शिकार बना रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला खुल गया और फिर...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के सहारनपुर शहर का है। देवबंद क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह पिछले चार माह से डरा धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। जिसके चलते छात्रा दो माह की गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए तब परिजनों को इसके बारे में जानकारी हुई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक पड़ोस में रहने वाली सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय किशोरी को पिछले चार माह डरा धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। उसकी धमकियों की वजह से किशोरी भी चुपचाप सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी। सोमवार को किशोरी की तबीयत अचानक खराब हुई। जिस पर परिजन उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सक ने जांच कर उन्हें बताया कि वह गर्भवती है। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने किशोरी से सख्ती से पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। 
विज्ञापन


पढ़ें : दरिंदों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर किया सामूहिक बलात्कार

विज्ञापन

बताया गया है कि किशोरी का पिता सामाजिक कार्य करता है जिसके चलते वह अकसर घर से बाहर ही रहता है। जबकि उसकी मां मेरठ मेडिकल कालेज में नर्स का कोर्स कर रही है। किशोरी घर में अपने दो छोटे भाईयों के साथ रहती है। इसी का लाभ उठाकर युवक उसे चार माह तक हवस का शिकार बनाता रहा। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें