फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने इसलिए मानी अपनी गलती

Fri, 10 Aug 2018 12:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने समझौता करा दिया था। घटना के करीब एक सप्ताह बाद गुरुवार को पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो यूपी 100 पुलिस ने आमना-सामना होने पर अपनी गलती मानी। बाद में आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर टीपीनगर परशुराम त्रिपाठी के मुताबिक घटना 30 जुलाई की है। एक बच्ची के परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल करके सूचना दी थी कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसकी आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार किया है। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने उनसे थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा तो पीड़ित पक्ष ने समझौता होने की बात कहकर पुलिस को लौटा दिया। 

गुरुवार शाम को पीड़ित पक्ष मोहल्ले वालों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उनका समझौता करा दिया था, इस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने उस दिन मौके पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को थाने बुला लिया। उनसे जानकारी ली गई तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने ही समझौते की बात कहकर कार्रवाई से इंकार किया था। इन पुलिस कर्मियों ने इसकी वीडियो भी बनाई थी। इसके बाद परिजनों ने अपनी गलती मानी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपी चुन्नीलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शुक्रवार को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। 

युवती से छेड़छाड़
टीपी नगर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ही एक युवक ने थाने पहुंचकर मोहल्ले के निवासी सोनू नाम के युवक पर अपनी बहन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें