बीएसएनएल पर तिरंगा दोबारा लगाते ही माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। युवाओं ने वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। तिरंगा लगाने के बाद ग्रामीणों ने उसको सेल्यूट भी किया।
पुलिस ने लगाया तिरंगा, मंदिर में चढ़ाया जल
शामली पुलिस ने मामले की नजाकत को देखते हुए दूसरा तिरंगा मंगवाकर उसको फहरा दिया। उसके बाद भोलों के आग्रह पर कोतवाल जेएस कालरा ने भी मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस पर शामली पुलिस जिंदाबाद, कोतवाल जेएस कालरा जिंदाबाद के नारे लगने लगे।
झगडे़ की सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स
लांक गांव में तिरंगा उतारे जाने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी के मामला संज्ञान में आने पर तत्काल भारी संख्या में फोर्स मौके पर भेज दी गई। खुफिया विभाग से लेकर कांधला, आदर्शमंडी, शामली सहित कई थानों की फोर्स को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए। बाद में मामला निपटने पर पुलिस ने चेन की सांस ली।
-- वर्जन --
ग्रामीणों का आरोप है कि बीएसएनएल कर्मचारी ने तिरंगे का अपमान किया है। ग्रामीणों से मिली वीडियो के आधार पर साक्ष्य संकलन कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
- जेएस कालरा, शामली कोतवाली प्रभारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/