फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कमरे में घुसकर किशोरी से जबरन बलात्कार, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और फिर...

Sun, 08 Apr 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां घर में घुसकर एक किशोरी के साथ जबरन बलात्कार किया गया। विरोध करने पर दरिंदे ने किशोरी को बेरहमी के पीटा और फिर...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों से बचाया। पुलिस ने किशोरी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। आरोपी भी सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती है।

मामला छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव है। बृहस्पतिवार की रात में 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में ऊपरी मंजिल पर अकेली सो रही थी और परिजन नीचे आंगन में सो रहे थे। रात्रि में एक बजे गांव का ही एक युवक बराबर में खाली पड़े प्लाट से सीढ़ी लगाकर किशोरी के घर में घुसा और मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रही किशोरी को कमरे में खींच ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ रेप किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटा। इससे किशोरी के शरीर पर पिटाई के निशान हैं और सिर फटा हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें : CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
किशोरी का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रात्रि में ही छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और आरोपी को लोगों से बचाकर सीएचसी छपरौली में भर्ती कराया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने आरोपी हैदर पुत्र सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। 

इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सिर में चोट लगी है। आरोपी युवक पशु व्यापारी है। उपचार कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें