फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फंसाया, फिर प्यार से ले गया दिल्ली, किशोरी से 3 माह तक बलात्कार

Fri, 25 May 2018 02:27 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे प्यार से दिल्ली ले गया। जहां उसने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। और फिर ब्लैकमेल कर तीन माह तक छात्रा से बलात्कार करता रहा।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्लैकमेल कर छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कक्षा 10 की छात्रा से तीन माह तक रेप करता रहा। परिजनों ने लोनी में रेलवे स्टेशन पर छात्रा को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी भाग निकला। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है। उसने बताया कि तीन माह पूर्व गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ तीन माह तक रेप करता रहा। आरोपी ने उससे 52 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी ने छात्रा को फोन कर बुलाया और उसे दिल्ली चलने के लिए कहा। छात्रा उसके साथ चली गई। छात्रा के परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होने पीछा कर दोनों को लोनी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया लेकिन आरोपी मौका पाकर भाग निकला। छात्रा ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, थानाध्यक्ष ने लगाई आबरू की कीमत 50 हजार

विज्ञापन

छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी

फाइल फोटो
बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाने एवं छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी पक्ष फैसले का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं आरोपियों ने घर में घुसकर किशोरी को तेजाब से जलाने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। उसने एसपी को बताया कि 10 दिन पूर्व पड़ोसी महिला उसे घर से बुलाकर ले गई थी। उसने अपने घर पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में छात्रा से वहां मौजूद गांव के ही युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपी महिला ने उनकी वीडियो बनाई। होश में आने पर महिला ने उसे अश्लील वीडियो दिखाई। युवक ने उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई तो उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर मोबाइल सहित पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। बुधवार को पांच-छह युवक छात्रा के घर में घुस गए और वहां मौजूद मां-बेटी को फैसला न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें