फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! बच्ची की आवाज सुन दौड़ी बड़ी बहन, हालत देख खिसक गई पैरों तले जमीन

Mon, 16 Apr 2018 05:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक 45 साल का ग्रामीण 10 साल की बच्ची को बहला-फुसला कर सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की रोने की आवाज सुन बड़ी बहन दौड़ी। और फिर...

विज्ञापन


यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 साल के ग्रामीण ने दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को किसी से जिक्र करने पर हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने दुराचार पीड़िता बच्ची के पिता की ओर से रेप और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुराचार की वारदात शनिवार शाम को हुई। दस वर्षीय बच्ची दुकान पर सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी मिला। आरोपी ने बच्ची से पूछा कि वह कहां जा रही है। बच्ची के दुकान पर सामान लेने जाने की बात बनाने पर आरोपी ने बच्ची को कुछ रुपये देकर कहा कि उसका भी कुछ सामान लेकर आना है। आरोप है कि आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने बच्ची को किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन

विज्ञापन

फाइल फोटो
उधर, बच्ची के दुकान से सामान लेकर नहीं आने पर उसकी बड़ी बहन तलाश में निकली। रास्ते में बच्ची के रोने की आवाज आने पर बड़ी बहन वहां गई, तो आरोपी उसे देख कर भाग गया। बड़ी बहन पीड़िता को लेकर घर आई और परिजनों को पूरी बात बताई। शाम को परिजन पीड़िता को लेकर रोहाना चौकी पहुंचे। वहां से उन्हें शहर कोतवाली भेजा गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पीड़िता को उपचार दिलाया तथा रात को ही दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी श्याम बिहारी पुत्र मुनिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें