फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी से बलात्कार, फिर पंचायत का तुगलकी फरमान और मस्जिद में निकाह

Fri, 20 Apr 2018 11:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया और फिर मस्जिद में दोनों का निकाह करा दिया गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना यूपी के बागपत जिले की है। यहां नगर के पठानकोट मोहल्ले में युवक ने घर में सोई किशोरी से दुष्कर्म किया। शोर मचाए जाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी। युवक और किशोरी के एक ही बिरादरी के होने से समाज के लोगों की पंचायत में दोनों का निकाह कराने का फैसला लिया गया। बाद में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद थाने के सामने मस्जिद में दोनों का निकाह करा दिया गया।

पढ़ें : यूपी: महिला ने पति के साथ कमरे में नाबालिग को किया बंद, दरिंदे ने लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात्रि पठानकोट मोहल्ले में घर में सोई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाए जाने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर मंगलवार की सुबह पुलिस को सौंप दिया और थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। युवक व किशोरी दोनों पठानकोट के ही रहने वाले हैं। दोनों के एक ही जाति के होने के कारण मंगलवार से लेकर बुधवार की दोपहर तक समाज के लोगों की पंचायत में यह बातचीत चलती रही कि दोनों का निकाह करा देना चाहिए। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्ष इस पर रजामंद हुए और कोतवाली में फैसला लिखकर देने पर युवक को छोड़ दिया गया। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली के सामने मस्जिद में दोनों का निकाह कराया गया। बाद में मिठाई वितरित कर लोगों ने दुल्हा-दुल्हन को विदा किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें