फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने थाने पहुंचकर लगाया जबरन समझौता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने थाने पहुंचकर लगाया जबरन समझौता करने का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती ने शराब माफिया व भू माफिया पाशा पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी शहजाद उर्फ पाशा को जेल भेज दिया था। रविवार को थाना पहुंची पीड़िता ने पाशा पक्ष की करीब दर्जनभर महिला व पुरुष पर उसके मकान पर पहुंचकर जबरन दुष्कर्म के मामले में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष से जान माल का भी खतरा बताते हुए थाने पर तहरीर दी है।
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने करीब 6 माह पहले लोहिया नगर निवासी शराब माफिया व भूमाफिया शहजाद उर्फ पाशा पर अपहरण करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी शहजाद को जेल भेज दिया था। इसी बीच पाशा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता के भाई वकील व पैरवी कर रहे तीन लोगों पर घर में घुसकर अपहरण करने व विरोध करने पर गोली मारकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं तो पाशा की पत्नी सहित कई लोगों ने एसएसपी मेरठ के पास जाकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। जिसके बाद केस दर्ज किया था। नामजद अभियुक्त अकबर को पहले सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर खरखौदा पुलिस को सौंप दिया। 13 मार्च को पुुलिस ने अकबर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को एक बार फिर थाना पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने पाशा की पत्नी सहित करीब दर्जनभर महिला व पुरुषों पर उसके मकान पर पहुंचकर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने व पुराने दुष्कर्म के मामले को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में अपने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज आने की बात भी कही है। पीड़िता ने इस मामले में थाने पर कई महिला व पुरुषों को नामजद करते हुए तहरीर दी है तथा पाशा पक्ष से जान व माल का खतरा बताया है। थाना पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें