फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह मंडप में बच्ची से रेप की कोशिश

Thu, 17 Jan 2013 01:27 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में बुधवार रात छह साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया गया। काफी देर से गायब बच्ची परिजनों को मंडप के ही एक कमरे में मिली। बच्ची ने आरोपी की पहचान कई लोगों के बीच में से की।
विज्ञापन


आरोपी ने शराब पी रखी थी। गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार इस विवाह मंडप में शादी समारोह चल रहा था। एक परिवार के साथ आई यह बच्ची रात लगभग 10.30 बजे अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद बच्ची मंडप परिसर में ही बने एक कमरे से डरी सहमी हालत में मिली।

परिजनों को देखकर बच्ची रो पड़ी। बच्ची के चेहरे पर भी निशान थे। लोगों ने जब उससे बात की तो उसने समारोह में मौजूद कई लोगों के बीच एक व्यक्ति को पहचानते हुए कहा कि ‘यही अंकल उसे कमरे में ले गए थे’। इतना सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचकर बुरी तरह धुन दिया। जिससे मंडप में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची परतापुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ परतापुर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बच्ची को कमरे में बंद करने के बाद बाहर आ गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिशंकर निवासी अलीगढ़ बताया। जिस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें