फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: डरा धमकाकर किशोरी का अपहरण, फिर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

Mon, 18 Jun 2018 11:44 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में एक गांव के युवक ने गांव की ही एक किशोरी का रात को डरा-धमकाकर अपहरण कर लिया। रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह किशोरी बदहवाश हालत में एक कब्रिस्तान के पास मिली। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली के एक गांव में एक परिवार के लोग ईद का एलान हो जाने के चलते शुक्रवार की रात को ईद मनाने की तैयारियों में लगे हुए थे। परिवार के व्यक्ति के अनुसार रात लगभग आठ बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। ईद की तैयारियां छोड़कर परिवार के सभी लोग किशोरी की तलाश में जुट गए। गांव के अन्य लोगों ने भी किशोरी को रात भर तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।  

पढ़ें : यूपी: गंगास्नान कर लौट रहे पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे जब लोग तलाश करते हुए गांव के कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। घर लाकर लोगों ने उससे मामले की जानकारी की तो परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे डरा धमकाकर कर जबरन अपने साथ ले गया और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


परिजनों ने देहात कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने गांव के ही आरोपी युवक शारिक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। जबकि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें