फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी का रण: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम को लगे शुरुआती झटके, मावी खाली हाथ

Tue, 17 Jan 2023 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम को लगे शुरुआती झटके
विज्ञापन
1 of 6
रणजी मैच, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
आज यानी 17 जनवरी से भामाशाह पार्क में उत्तर प्रदेश व ओडिशा की टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों ने रविवार को साढ़े तीन घंटे अभ्यास किया। मंगलवार सुबह भामाशाह पार्क पहुंची दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में हैं। आज मुकाबले में ओडिशा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं। 

उत्तर प्रदेश (प्लेइंग इलेवन): ध्रुव जुयाल (विकेट कीपर), प्रियम गर्ग, अक्षदीप नाथ, रिंकू सिंह, समीर चौधरी, समर्थ सिंह, करण शर्मा (कप्तान), कुणाल यादव, सौरभ कुमार, शिवम मावी, कार्तिकेय जायसवाल। 

ओडिशा (प्लेइंग इलेवन): अनुराग सारंगी, शांतनु मिश्रा, सुभ्रांशु सेनापति (कप्तान), कार्तिक बिस्वाल, गोविंदा पोद्दार, प्रयास सिंह, राजेश धूपर (विकेटकीपर), अभिषेक राउत, जयंत बेहरा, सुनील राउल, सूर्यकांत प्रधान।

यूपी टीम की प्लेइंग इलेवन में मेरठ के चार खिलाड़ी शामिल - शिवम मावी, प्रियम गर्ग,  समीर चौधरी, सौरभ कुमार।
विज्ञापन

2 of 6
भामाशाह पार्क में रणजी मैच - फोटो : Amar ujala
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा को लगे शुरुआती झटके
मंगलवार से भामाशाह पार्क में आयोजित रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज ओडिशा पर दबाव बनाने में कामयाब हुए हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम ने 17 ओवर में मात्र 36 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रणजी मैच देखने पहुंचे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की ओर से कुणाल यादव व कार्तिकेय जुसवाल 2-2 विकेट झटक चुके हैं। जबकि मेरठ के स्टार गेंदबाज शिवम मावी अभी खाली हाथ हैं। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए  7 ओवर में 16 रन दिए हैं। ओडिशा के बल्लेबाज राजेश धूपर 15 रन और शांतनु मिश्रा 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

4 of 6
रणजी मैच देखने पहुंचे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम के खिलाड़ी शिवम मावी ने मैच से पहले गेंदबाजी व बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आईपीएल ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी, जबकि घरेलू क्रिकेट ने भारतीय टीम तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

5 of 6
रणजी मैच - फोटो : अमर उजाला
पांच-पांच मैच खेलकर दोनों टीमों के लिए अगले दोनों मैच करो या मरो की स्थिति में है। उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर कन्हैयालाल तेजवानी ने कहा लखनऊ में उत्तराखंड के खिलाफ मौसम ने खेल बिगाड़ा। जिससे मैच ड्रा पर रहा, जबकि उत्तराखंड की टीम पहली पारी में लीड लेने में कामयाब रही। 5 मैचों में उत्तर प्रदेश की टीम 2 मैच हारे हैं, जबकि एक जीते और दो मैच ड्रॉ रहे। ड्रॉ वाले दोनों मैच में विपक्षी टीम पहली पारी में लीड लेने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणजी मैच, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर कन्हैयालाल तेजवानी ने कहा कि हमारी टीम युवा है, आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाजी मजबूती रही है। हरियाणा के खिलाफ अंकित राजपूत व आकिब ने घायल हो गए। मेरठ के समीर चौधरी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा उत्तर प्रदेश में इतनी प्रतिभा है कि चार टीमें होनी चाहिए। उप्र की टीम 9 अंक लेकर छठे स्थान पर है, जबकि ओडिशा 7 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। बंगाल 25 अंक पाकर पहले और उत्तराखंड की टीम 23 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें