22 मार्च को देखेंगे चांद
नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि 23 मार्च से रमजान का महीना शुरू हो सकता है। अकीदतमंद 22 मार्च को रमजान का चांद देखेंगे। अगर चांद न दिखा तो गुदड़ी बाजार में चांद कमेटी की बैठक होगी। इसमें शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य उलमा शामिल होंगे। वह दारुल उलूम देवबंद, दिल्ली मकरज, लखनऊ सहित अन्य बड़े इस्लामिक इदारों में संपर्क करेंगे। देश में कहीं भी चांद दिखने की पुष्टि हुई तो 23 से रमजान शुरू हो जाएंगे। चांद न दिखने की सूरत में 23 मार्च को चांद देखा जाएगा और तब 24 मार्च से रमजान होंगे।
रमजान में बिजली-पानी मुहैया कराने के निर्देश
मेरठ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा को निर्देश दिए हैं कि रमजान माह के मुबारक मौके पर सफाई, बिजली-पानी और पुलिस व्यवस्था मुहैया कराई जाए। यह मुसलमानों का बड़ा त्योहार है। इसमें मुस्लिम समाज इबादत करता है।