फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामलीला कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी से होंगे लैस

विज्ञापन
रामलीला कमैटी के पदाधिकारियों की बैठक लेते एडीएम ई व एस पी देहात। (मवाना)
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एडीएम प्रशासन, एसपी देहात ने की बैठक
विज्ञापन

मवाना। थाना परिसर में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर रावण दहन वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर में दोनों अधिकारियों ने नगर में हो रही तीनों रामलीलाओं के पदाधिकारियों को एडीजी, एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया।
एसपी देहात ने कमेटी पदाधिकारियों को बताया कि रामलीला कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए। दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। रामलीला प्रसारण, मंचन के दौरान जनता छतों की मुंडेर या दीवारों पर न बैठे। रावण दहन के समय प्रवेश व निकास की व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित कर ली जाए। वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए। रामलीलाओं में डॉक्टर, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, अनाउंसमेंट के लिए माइक की व्यवस्था की जाए। रावण की लंबाई पूर्व के वर्षों की भांति ही रखें, उसकी लंबाई को न बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

रावण के आसपास 20 से 25 फीट जगह छोड़ कर रखी जाए। कमेटी पदाधिकारियों ने एसपी देहात को बताया कि दशहरा पर्व पर शराब के ठेकों को बंद कराया जाए और ठेकों के आसपास फोर्स की तैनाती की जाए। साथ ही मीट आदि की दुकानों को भी बंद कराया जाए। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सीओ व थाना प्रभारी को शराब के ठेके व मीट की दुकानें बंद कराने के लिए निर्देश किया।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम संतोष सिंह, सीओ पंकज लवानिया, थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन मौजूद रही। रामलीला कमेटी की ओर पालिका चेयरमैन व कमेटी अध्यक्ष अखिल कौशिक, सुभाष दीक्षित, सुभाष गाब्बा, सौरभ शर्मा, रवि गोला, राजेंद्र चौहान, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

रामलीला कमैटी के पदाधिकारियों की बैठक लेते एडीएम ई व एस पी देहात। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें