राजकीय हाई स्कूल इकवारा में शिविर में मौजूद चिकित्सक और शिक्षक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव इक्वारा में स्थित राजकीय हाईस्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम में मौजूद विनोद, रोहित, गुलशन, सौरभ द्वारा छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। विद्यार्थियों को हाथ धोने, क्षय रोग से बचाव, स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद ने रोगों से बचाव व साफ-सफाई के विषय में जानकारी दी। मिशन शक्ति 5.0 की नोडल प्रभारी मीनाक्षी ने बालिकाओं को कार्यक्रम की कार्य योजना विस्तार से बताई। संचालन विनोद कुमार ने किया। शिक्षिका सुनीता ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।