फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्यार में बाधा बनने पर मार डाला था रमेश’  

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
रमेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारपेंटर रमेश हत्याकांड का पल्लवपुरम पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार हत्यारोपी गौरव ने एक सप्ताह पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने दावा किया कि रमेश उसके प्यार में बाधा बन रहा था। इसलिए मैंने उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोफीपुर नाले से तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव के अनुसार सिवाया गांव निवासी कारपेंटर रमेश की बीती दो मई को हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रमेश की पत्नी ने सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी गौरव पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस गौरव की घेराबंदी में लगी थी तो उसने एक सप्ताह पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति लेकर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। एसओ के अनुसार गौरव का रमेश की रिश्ते में लगने वाली भतीजी से प्रेम प्रसंग था। यह बात रमेश को अच्छी नहीं लगती थी। जिसके चलते गौरव ने रमेश की हत्या का प्लान बना लिया था। 

सटीक मुखबिरी में मारा गया
गौरव के अनुसार योजना के अनुसार रमेश की हत्या सिवाया गांव में ही करनी थी। लेकिन कई बार गांव में पहुंचने पर रमेश उसे नहीं मिला था। दो मई को उसे सटीक सूचना मिली थी कि रमेश अपनी भतीजी को देखकर पल्लवपुरम से गांव लौट रहा है। जिस पर उसने हाईवे पर ही रमेश की हत्या को अंजाम दे दिया था। वहीं, हत्या के दौरान बाइक पर दो लोग मौजूद थे। लेकिन पुलिस अभी एक ही आरोपी को तलाश कर सकी है। एसओ का कहना है कि रमेश के परिवार के लोगों ने उसकी मुखबिरी की थी। अब पुलिस उन्हें भी षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें