फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस सिखाता है मनुष्य को रिश्तों का आचरण : स्वामी अनंतानंद

Mon, 31 Jul 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
इस्माईल काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय साहित्यालोक की मेरठ शाखा द्वारा महाकवि तुलसीदास की जयंती मनाई गई। बुढ़ाना गेट स्थित इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में रविवार शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती वंदना व कवि तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। 
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि हरिद्वार के स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज ने तुलसीदास के जीवन दर्शन पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि रामचरित मानस मनुष्य को रिश्तों का आचरण सिखाता है। स्वामी अनंतानंद महाराज को तुलसीदास सम्मान देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। कवि राजकुमार शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग
कार्यक्रम की अध्यक्षता दयानंद गुप्ता ने की। समारोह में संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, साहित्यालोक अध्यक्ष डॉ. मूलचंद गुप्ता, प्राचार्र्य डॉ. साधना सहाय, सुरेंद्र प्रताप, अरुण गुप्ता, मनोज गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान रविंद्र अग्रवाल, एड. ब्रजभूषण, राजकुमार शर्मा, रंजना मित्तल, ममता त्यागी, मीरा अग्रवाल, अंबरीश गुप्ता, उमेश कुमार, सत्यप्रकाश गोयल, सुशील गुप्ता, नरेंद्र गोयल, नितिन सिंघल मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें