फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण से श्रीराम का चरित्र को जन-जन तक पहुंचा : अरुण गोविल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने किया भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रजबन क्षेत्र में मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय के सामने स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर सांसद अरुण गोविल और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। सांसद ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने मानवता, मर्यादा, और धर्म के आदर्श मूल्यों को समाज में स्थापित किया। महर्षि वाल्मीकि का जीवन प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी नेकहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देती हैं। इस अवसर पर राजू रौंदिया, उमेश वाल्मीकि, विनोद बेचैन, डॉ. अजय दीवान, अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, नितिन बालाजी, बबीता चौहान आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने घंटाघर चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा ओर दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर विक्रम शर्मा, नोनू पंडित, नरेंद्र उपाध्याय, अरुण मचल, पाशु टोक, अनुज गहलौत, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें