फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जयंती पर महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, शोभायात्रा निकाली

Tue, 07 Oct 2025 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मह​​र्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करते बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं। (स्त्रोत
विज्ञापन
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर पुष्पमाला अर्पित की और महर्षि को नमन किया। प्रधानाचार्या संगीता रस्तोगी ने विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दृढ़ संकल्प, आत्मबल और मानवता की विजय का अद्भुत उदाहरण है। विद्यार्थी प्रतिनिधियों में लक्ष्य भारद्वाज, ओम रस्तोगी, कार्तिक वर्मा, गौरी, गार्गी, एकांशी आदि विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव भीष्म नगर में भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। सपा नेता किशोर वाल्मीकि और पूर्व प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरु होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन राजेंद्र वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, बबली वाल्मीकि आदि ने किया।

महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करते बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं। (स्त्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें