फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीता को खोजते हुए शबरी के आश्रम में पहुंचे राम

सार

दौराला के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में राम-लक्ष्मण, हनुमान और बाली वध का मंचन किया गया। बाली वध के दृश्य के बाद दर्शकों में जयकारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला। कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में रंगमंच कमेटी मटौर दौराला के नेतृत्व में शुक्रवार राम लक्ष्मण का शबरी के आश्रम में पहुंचना, राम की हनुमान से भेंट, सुग्रीव मित्रता, बाली वध का कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन

भगवान राम के आश्रम में पहुंचने पर साध्वी सबरी भावविभोर हो जाती हैं और उन्हें सुग्रीव के पास पहुंचने का पता बताती हैं। राम और लक्ष्मण सुग्रीव की तलाश में निकल पड़ते हैं जहां उनकी हनुमान से मुलाकात होती। सुग्रीव और राम की मित्रता के बाद कलाकारों ने बाली वध का मंचन किया। बाली वध होते ही मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्कर्ष पुंडीर ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अध्यक्ष वीरेंद्र अहलावत ने अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर माटू उपाध्याय, मोहित, रविंद्र, मुंशी राम, चंद्रपाल, मुकेश, पुरुषोत्तम, सुंदर गुप्ता, अरुण, राकेश, लोकेश, दीपक, ईलम, रजनीश, ओमपाल, अमित, प्रदीप, विपिन, ज्योति, मोहन, अतुल, मास्टर जय सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें