फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जन्मे अवध में राम...करो स्तुति

Wed, 10 Jun 2026 06:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल मंडप में कत्थक और लोकनृत्य के साथ धीरेंद्र पांडेय की टीम ने बांधा समां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप मंच पर लखनऊ के प्रसिद्ध कलाकार धीरेंद्र पांडेय और उनकी टीम द्वारा कत्थक एवं लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। धीरेंद्र पांडेय की टीम ने जन्मे अवध में राम, श्री राम स्तुति, मेरे घर राम आए हैं, काहे छेड़ मोहे कान्हा, शिव वंदना, गिरधारी नाचे और घूमर जैसे गीतों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कत्थक की मनोहारी मुद्राओं एवं लोकनृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महाभारत पर आधारित नृत्य नाटिका रही। इसके माध्यम से कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय एवं नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कलाकारों में धीरेंद्र पांडेय, प्रिया रावत, अंजलि शर्मा, अवंतिका, मंतिशा एवं पूर्णिमा शामिल रहीं। मेकअप की जिम्मेदारी अमन सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें