फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: मेरठ के जुबैर ने विदेशी फूलों से सजाई अयोध्या, 100 क्विंटल फूलों से सजे मेरठ के मंदिर

Tue, 23 Jan 2024 04:32 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ

सार

श्रीराम लला की अयोध्या नगरी को सजाने और संवारने में हर धर्म के लोगों ने अपना योगदान दिया। मेरठ के जुबैर सिद्दकी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके मंगाए विदेशी फूलों से ही अयोध्या नगरी और राम मंदिर को सजाया गया। पढ़ें ये रिपोर्ट।
विज्ञापन
जुबैर सिद्दकी ने विदेशी फूलों से सजाई अयोध्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को अयोध्या में आस्था के साथ धर्मनिरपेक्षता की बयार भी बहने लगी। श्रीराम लला की अयोध्या नगरी को सजाने और संवारने में हर धर्म के लोगों ने हाथ बंटाया। इनमें मेरठ के जुबैर सिद्दीकी का नाम भी दर्ज हो गया है। इन्होंने श्रीराम लला मंदिर, महायज्ञ पंडाल के साथ- साथ देश के विख्यात संत, राजनीति व फिल्मी दुनिया की हस्तियों के लिए मंच सजाने का काम किया। इन्होंने विदेशी फूल और रंग-बिरंगी लाइटों से अयोध्या नगरी को जगमग कर दिया। 

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई
अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक सप्ताह से सजाने की तैयारी चल रही थी। बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रमों के लिए मंच, वीआईपी गेस्ट हाउस के रूप में 150 लग्जरी टेंट, चार हजार लोगों के लिए डोरमेटरी तैयार की गई।

इतना ही नहीं जुबैर की हितकारी प्रोडक्शन एंड क्रिएशंस कंपनी ने ही आठ से दस हजार राम भक्तों के लिए खाने की व्यवस्था भी की। जुबैर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह मेरठ के रजबन के रहने वाले हैं। काफी समय से दिल्ली में इवेंट कंपनी चला रहे हैं। 

अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई
श्रीरामलला को सजाने और उनकी सेवा का जो अवसर मिला, उसके लिए सरकार के अभारी हैं। इन्होंने बताया कि अयोध्या में उनके द्वारा की गई डेकोरेशन पर लगभग 40 से 45 लाख बजट खर्च हुआ है। अब से पहले भी हम 2019 में कुंभ कर चुके हैं।

बताया कि श्रीरामलला को सजाने में आर्चिडस, लिली, कारनेशन, गेंदा, टयूलिप, गुलाब आदि विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली गाजीपुर फूल मंडी से विदेशी फूल अयोध्या पहुंचे। इनमें मेरठ, गाजियाबाद के मकीमपुर गांव में उगाए जा रहे गुलाब के फूल भी रहे हैं।

शोभायात्रा के दौरान श्री राम दरबार में शामिल बच्चे - फोटो : Amar Ujala
100 क्विंटल फूलों से सजे मेरठ के मंदिर
अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मेरठ के सभी 550 मंदिर और अन्य स्थान 100 क्विंटल फूलों से सजाए गए। बाजार में फूलों की कमी पड़ गई। फूलों के दाम भी अन्य दिनों के मुकाबले सात से आठ गुना अधिक रहे। किसान दोपहर को भी अपने खेतों से फूल तोड़कर बाजार लाते रहे। 

 सोमवार को पूरा शहर राममय हो गया। ईश्वरपुरी फूलमंडी के आढ़ती प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन दिन से मंदिरों में फूलों की अधिक खपत हो रही है। सोमवार को तो मंडी में फूलों की कमी ही पड़ गई। सुबह चार बजे मंडी की दुकान खोल दी गई। जो किसान पहले से ही दुकान पर गेंदा और गुलाब आदि फूल ला रहे थे उनको दोपहर के समय भी खेत से फूल तोड़कर लाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

- फोटो : Amar Ujala
इन्होंने बताया कि दस दिन पहले जिस गेंदे के फूल की कीमत 15 रुपये किलो थी वह अब 90 से 100 रुपये किलो बिका है। गुलाब का फूल जो 30 से 40 रुपये बिक रहा था, उसके रेट 120- 150 रुपये किलो पहुंच गए। मंडी में फूलों की आवक कम हो रही है। फूलमाला के फुटकर विक्रेता तरुण ने बताया कि फूलों व काफी महंगाई है। एक सप्ताह पहले 10-15 रुपये में बिकने वाली गेंदे की माला अब 30-50 रुपये की बिक रही है। गुलाब की माला 50-80 रुपये से बढ़कर 100-120 रुपये  प्रति माला पहुंच गई है। 

खड़ौली निवासी किसान सुधीर सैनी ने बताया कि सर्दी अधिक होने के कारण खेत में फूल कम उतर रहा है। अब से पहले तो किसान को लागत भी नहीं मिल रही थी। लेकिन प्रभुराम की कृपा से तीन दिन से फूलों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। उम्मीद है कि अब फूलों के दाम इसी प्रकार रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें