किसानों के अनुसार सरकार जानबूझकर गन्ना मूल्य घोषित करने में देरी कर रही है। उसे पता है कि किसान गेहूं की बुवाई में लग जाएगा। बाद में गन्ना देना उसकी मजबूरी होगी। प्रदेश सरकार का किसानों की तरफ ध्यान नहीं है। उन्होंने गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल किए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की। साथ ही बकाया गन्ना भुगतान दिलाने मांग की गई है।
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो फिर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मास्टर बलबीर सिंह, हरपाल सिंह, राजबीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दिनेश जावला, देवेंद्र, रोगेश, राहुल, पंकज, आकाश, आदि लोग मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/