फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: थाने में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए खाक, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 11 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

 नौचंदी थाना परिसर में शनिवार रात को लावारिस वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया। इस दौरान थाने में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भी भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


नौचंदी थाना परिसर में दीपावली से पहले सफाई कार्य के चलते लावारिस वाहनों को एक स्थान पर खड़ा किया था। इस दौरान कई कबाड़ वाहन एक दूसरे वाहन के ऊपर खड़े कर दिए। वाहनों के पास में कबाड़ का ढेर भी लगा हुआ था।

शनिवार रात कबाड़ के ढेर में आग लगाई गई थी, जिसके बाद आग की लपटों ने लावारिस वाहनों को भी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मी और आसपास के लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। आग की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश सिंह गश्त से थाने पहुंच गए। एफएसओ पुलिस लाइन संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत करते हुए दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आग में कहीं कोई साजिश तो नहीं
थाना परिसर में ही यदि लावारिस वाहनों में आग लग जाए तो पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। इंस्पेक्टर नौचंदी कह रहे हैं कि आग कबाड़ में लगने के बाद वाहनों तक पहुंची। इसकी जांच की जा रही है। लेकिन चर्चा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि लावारिस वाहनों का सामान गायब कर दिया हो और बचाव के लिए आग की साजिश रच दी गई हो।

नौचंदी थाने में लावारिस वाहनों के पार्ट्स निकालने में करीब दो साल पहले तीन सिपाहियों पर गाज गिरी थी। वहीं, तीन दिन पहले मेडिकल थाने में लावारिस वाहन से पार्ट्स निकालते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें थाने के हेड मोहर्रिर पर गाज गिरी थी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाने में लावारिस वाहनों में आग लगने की गंभीर घटना है। अभी तक यही सामने आया कि कबाड़ से ही आग लगी है। पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें