संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जय जवान, जय किसान महासम्मेलन के अंतर्गत छुर गांव में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान और जवानों के लिए अगर बलिदान देना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जल्द ही बड़ा किसान आन्दोलन शुरू किया जाएगा।
महापंचायत में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। गन्ना भुगतान एवं बिजली का मुद्दा भी गूंजा। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वादों को भूल गई है। मुफ्त बिजली का वादा कर सबसे महंगी बिजली यूपी में दी जा रही है। सरकार ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि टोपी वालों का काम नहीं करना है।
अब किसानों का पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोलों से एक झटका और लेना होगा। अपने ट्रैक्टरों को मजबूत कर सरकार को ताकत का एहसास कराना होगा। सरकार वादों से भाग रही है। एमएसपी पर किसानों की नहीं सुनी जा रही है। किसानों की कमर तोड़ने के लिए ही अग्निवीर योजना लाई गई है। टिकैत ने कहाक कि हर वर्ष 26 जनवरी पर किसान अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकालेगा।
इस दौरान विनेश प्रधान, सतवीर जंगेठी, पवन खटाना, धीरेन्द्र तालियान, अनुराग चौधरी, राजकुमार करनावल, कृष्णपाल, ओमपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जगबीर सिंह, मनोज त्यागी, अनिकेत त्यागी, अशफाक जैनपुर आदि मौजूद रहे।