सुभारती विश्वविद्यालय में एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। स्रोत : स्वयं।
मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जनसंघ से लेकर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर तिरंगे भेजे। इसके साथ ही अपने मोहनपुरी आवास पर महानगर के सभी 16 मंडल अध्यक्षों को तिरंगे वितरित किए।
राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि जनसंघ काल व भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं के घर पर 10-10 झंडे पत्र के साथ भेजकर उनका सम्मान किया गया। यह कार्यकर्ता आज ज्यादा आयु के कारण सक्रिय नहीं है। बुधवार शाम को भाजपा महानगर के सभी 16 मंडल अध्यक्षों को 100 झंडे वितरित किए गए। बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख लोगों को उनके आवास पर जाकर झंडे भेंट किए जाएंगे। शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर भी लोगों को झंडे वितरित होंगे। कुछ स्कूलों व चौराहों पर छोटे बच्चों को कागज के झंडे वितरण किए जाएंगे। संवाद
सुभारती विश्वविद्यालय में एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। स्रोत : स्वयं।
सुभारती विश्वविद्यालय में एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। स्रोत : स्वयं।