फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टू-स्टार और थ्री-स्टार ड्रेसाज में राजू सिंह सबसे आगे

Tue, 03 Mar 2026 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..आरवीसी सेंटर में पहले दिन घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान ड्रेसराज करते घुड़सवार...
विज्ञापन
आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में एशियाई खेलों के ट्रायल के लिए चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में सोमवार को टू और थ्री स्टार ड्रेसाज की स्पर्धाएं हुईं। टू-स्टार लॉन्ग इवेंटिंग ड्रेसाज स्पर्धा में सबसे कम 31.6 पेनल्टी लेकर घुड़सवार राजू सिंह अपने घोड़े जावा डब्ल्यू के साथ बढ़त पर रहे।
32.6 पेनल्टी के साथ घुड़सवार अवधेश कुमार ने अपने घोड़े पृथ्वी के साथ बढ़त बनाई। 35.5 पेनल्टी के साथ घुड़सवार राजकुमार अपने घोड़े पिसोईलिबो वोरी और घुड़सवार विमल कुमार अपने घोड़े गैलेक्सी के साथ संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। 36 पेनल्टी लेकर घुड़सवार अंकित गिरि अपने घोड़े प्रभात के साथ बढ़त पर है। 36.7 पेनल्टी के साथ घुड़सवार अपूर्व दभाड़े अपने घोड़े कन्होजी के साथ बढ़त बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री-स्टार शॉर्ट इवेंटिंग ड्रेसाज स्पर्धा में सबसे कम 31.4 पेनल्टी लेकर घुड़सवार राजू सिंह अपने घोड़े माविलान के साथ सबसे आगे हैं। 33.7 पेनल्टी के साथ घुड़सवार राकेश कुमार अपने घोड़े पृथ्वी के साथ बढ़त बनाए हैं। 35.4 पेनल्टी लेकर अपने घोड़े एमजीएच जैकपॉट के साथ घुड़सवार विजय शिवा बढ़त पर है। 36.2 पेनल्टी के साथ घुड़सवार विकास कुमार अपने घोड़े त्रिदेव के साथ बढ़त पर हैं। 38.6 पेनल्टी के लेकर घुड़सवार अपूर्व दभाड़े अपने घोड़े सयाजी के साथ बढ़त पर है। यह प्रतियोगिता पांच मार्च तक चलेगी।

मेरठ..कंवलजीत..आरवीसी सेंटर में पहले दिन घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान ड्रेसराज करते घुड़सवार...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें