गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
जीटीबी एकेडमी में खेले गए दो मैच
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल मैच में बुधवार को दो मैच हुए। इसमें राजपुरा वॉरियर्स और मवाना सुपर किंग्स की टीम ने मैच जीते।
अंडर 14 वर्ग में हुए पहले मैच में मवाना सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 70 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अक्षय और आदित्य ने 3, आदित्य ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौराला लायंस की टीम 17 ओवर में 141 रन ही बना सकी और 30 रन से हार गई। टीम की ओर से आदित्य ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य ने 4 विकेट लिए।
दूसरे मैच में राजपुरा वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 151 रन बनाए। इसमें भाविक ने 40 रन को पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दौराला लायंस की टीम 135 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिनव ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में ओवेश ने 4, विकेट लिए। कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।