फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो में अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Wed, 19 Aug 2026 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा में हुई थी प्रतियोगिता, पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। भराला स्थित चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन.1 जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक जीते। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के पांच खिलाड़ियों का सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक किया गया।
अकादमी संचालक सतेंद्र फौजी ने बताया कि एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के शुभ शर्मा ने अंडर 17 के 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आराध्या भारद्वाज ने अंडर.14 के 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अनिष्का मुंडलिया ने अंडर 11 के 44 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनमोल पाल ने अंडर 14 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और आरोही ने अंडर 11 के 30 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वेद इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी सिद्धार्थ चौधरी ने अंडर11 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी लौटने पर ग्रामवासियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान किसान यूनियन नेता प्रदीप फौजी, सतीश सिवाच, ज्ञानेंद्र सिवाच, संजय धनकड़ और शिवम सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें