लोकेंद्र चौहान के परिवार को सांत्वना देते राजनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच में आए। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राजनाथ सिंह से मांग की कि लोकेंद्र चौहान की स्मृति में कोई यादगार स्मारक बनवाया जाए। ऐसा काम किया जाए कि राजनीति में लोकेंद्र चौहान का परिवार का वजूद कायम रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी इस मामले में सही निर्णय लेगी। इस मौके पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार राकेश व डा.यशवंत सिंह, विधायक कमलेश सैनी, कांठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, अशोक राणा, मंत्री गुलाबो देवी, पूर्व विधायक वेद प्रकाश, पूर्व सांसद शीशराम रवि, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विनीत देवरा, मुकेश रस्तोगी, रितेश गुप्ता, महेश गुप्ता, नीलम सिंह, नारायण सिंह पाल, कृष्णा कॉलेज के निदेशक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/