बलकटी और दो मोबाइल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रवि को अपनी एक और गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए कहा और उसे पाबला गांव चलने के लिए उकसाया। 21 फरवरी की रात में वह रवि को बाइक पर पाबला गांव ले गया और वापस लौटते समय जंगल में बाइक रोकी और बलकटी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और बलकटी से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। मृतक का मोबाइल उठाकर अपने साथ ले गया। बलकटी को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी अनुज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई बलकटी, स्टेशन के पास से मृतक का मोबाइल फोन, बाइक एवं उसके घर दूसरा मोबाइल फोन, जिससे पहले धमकी दी, बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। पुलिस ने इस मामले में नामजद कराए रोबिन को क्लीन चिट दे दी।
बदला लेने के लिए बलकटी से किए वार
एसपी ने बताया हत्यारोपी अनुज ने रवि धामा की हत्या का प्लान पहले से ही तैयार कर रखा था। हिंदी फिल्मों की थ्योरी पर ही उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। 21 फरवरी को वह घर से ही बलकटी अपने साथ लेकर गया था। एक माह पहले ही हत्या की धमकी रवि को दी।
दिल्ली से खरीदी बलकटी
रवि धामा हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी अनुज ने बताया कि जिस बलकटी से काटकर उसने अपने दोस्त की हत्या की, वह उसने दिल्ली से खरीदी थी।
खुलासे से परिजन नहीं है संतुष्ट
पुलिस के रवि हत्याकांड का खुलासा करने से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है। भाई मनोज ने कहा हत्याकांड में कई युवक शामिल रहे होंगे, क्योंकि अकेला अनुज उसकी हत्या नहीं कर सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/