फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में राजन प्रथम

सार

सरधना के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने रचनात्मक वैज्ञानिक मॉडलों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुवा में स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया ग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना। गांव दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वाटर लेवल इंडिकेटर, न्यूटन क्रैडल पेंडुलम, व्हीटस्टोन ब्रिज, प्रकाश का परावर्तन एवं अपवर्तन, रेन डिटेक्टर जैसे विषयों पर आधारित रचनात्मक व वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों में छात्रों ने विज्ञान की मूल अवधारणाओं को रोचक ढंग से प्रदर्शित कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इसमें कक्षा 11वीं के राजन ने पहला, कक्षा 12वीं की छात्रा सोनिया ने दूसरा व कक्षा 10वीं की छात्रा ने ज्योति तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अनिरुद्ध कुमार, राम गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें