बढ़ता जा रहा था ब्याज
सूत्रों के अनुसार अशोक जैन और मनोज गुप्ता ने ऑटोमोबाइल कारोबार शुरू किया था। बाद में अशोक जैन के बेटे प्रियांक जैन और मनोज गुप्ता के बेटे मयंक गुप्ता भी इसमें शामिल हो गये। अशोक जैन का शेयर चूंकि ज्यादा था तो उनके बेटे प्रियांक नेक्सा और एरेना शो रूम के एमडी बन गये, जबकि मयंक डायरेक्टर रहे। लेकिन जहां कंपनी ने अपने शोरूम बनाने पर इन लोगों का मोटा खर्च कराया तो राजस्नेह से ज्यादा आमदनी हो नहीं पायी। बैंकों का ब्याज बढ़ता जा रहा था।
मालिकों से नहीं हुआ संपर्क
इस पूरे प्रकरण पर अशोक जैन, प्रियांक जैन, मनोज गुप्ता और मयंक गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं कई कर्मचारियों ने जरूर इस बात की पुष्टि की कि उन्हें मंगलवार को न आने की बात कहते हुए शोरूम और वर्कशॉप पर ताला डाल दिया गया है।
राज स्नेह में एक माह से बंद थी बिक्री
राज स्नेह शोरूम तो करीब एक माह पहले ही बंद हो चुका था। स्टॉक में जो गाड़ियां बची थी उन्हें एरिना शो रूम के माध्यम से बेचा जा रहा था, जबकि नेक्सा संचालित था। इनके मालिकों ने कहा था कि दिल्ली रोड की इस जमीन का उपयोग किसी अन्य काम में करेंगे, लेकिन शो रूम बंद नही होंगे।
जानकारी के मुताबिक अशोक जैन और मनोज गुप्ता के पास मोहकमपुर स्थित राज स्नेह शो रूम की जमीन के साथ सूर्या पैलेस में बनाये गये स्टॉक यार्ड की जमीन ही अपनी है। बाकी सभी शोरूम और वर्कशॉप किराये की जमीन और भवन में चल रहे थे।