फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में मलियाना की संजय कालोनी में रह रहे राज मिस्त्री जितेंद्र (40) ने कमरा बंद करके गार्डर से फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि मृतक मूल रूप से किठौर थाना क्षेत्र के गांच श्यामपुर का निवासी था।
विज्ञापन

करीब पंद्रह दिन पहले ही मलियाना की संजय कॉलोनी में रहने आया था। वह पत्नी सोनी, 13 साल की बेटी हंसिका, 11 साल के बेटे शगुन, नौ साल के बेटे कार्तिक और पांच साल की बेटी देविका के साथ रह रहा था। जितेंद्र शराब पीने का आदी था। इस कारण पत्नी सोनी से आए दिन विवाद होता रहता था। सीओ ने बताया कि सोमवार सुबह को शराब पीने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ था। विवाद के चलते जितेंद्र ने अपने कमरे में गार्डर से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो जितेंद्र फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें