मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने सोमवार को अग्रसेन चौक पर प्लास्टिक बहिष्कार जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया गया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि जब हम अपनी जेब में 250 ग्राम का मोबाइल लेकर चल सकते हैं तो 100 ग्राम के कपड़े के थैले को लेकर चलने में शर्म क्यों करें।
उन्होंने कहा कि युवाओं को प्लास्टिक के खिलाफ और पर्यावरण के अनुकूल तौर तरीकों को अपनाना होगा। कई लोगों ने कहा कि वे प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करेंगे। कार्यक्रम में लक्ष्य, प्रियांशु, मुस्कान सक्सेना, सीतांशु, सचिन, महक शर्मा, आदित्य, मयंक टम्टा, अखिलेश बिष्ट और अरमान आदि मौजूद रहे। संवाद