फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह तेज और रात की रिमझिम से पारा धड़ाम

Thu, 29 Jun 2017 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को बुधवार तड़के हुई बारिश से खासी राहत मिली। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से पारा धड़ाम हो गया है। वहीं जून माह में अब तक बारिश ने भी शतक लगा दिया है। बीते कई सालों में जून में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। बारिश ने जहां मौसम सुहाना बना दिया, वहीं पारा भी तीन डिग्री गिर गया। वहीं रात नौ बजे के करीब दोबारा शुरू हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। 
विज्ञापन

मानसून के आने से पहले की गर्मी से शहरवासी एक सप्ताह से हलाकान हैं। दो दिन से बढ़ रही उमस के बीच मंगलवार सुबह पांच बजे आसमान पर काले बादल आए और बिजली की तड़तड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश का दौर सुबह दस बजे तक चला। इसके बाद बदली से मौसम नर्म रहा। दोपहर बाद फिर से धूप खिली तो उमस ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम वेधशाला पर बुधवार का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.3 डिग्री और रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 14 मिमी रिकार्ड की गई है। जबकि जून माह में अब तक 104 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यह बारिश पिछले पांच सालों मेें अधिक रिकार्ड की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना है। इस बीच मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में मानसून दस्तक देगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें