कांवड़ यात्रा के लिए तैयार पुलिस सुरक्षा प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा का सुरक्षा प्लान मेरठ पुलिस ने बनाया है। एसटीएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ आर्मी के जवान भी तैनात रहेंगे। ड्रोन व हेलीकॉप्टर से हर गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी। आतंकी इनपुट को देखते हुए पहले की अपेक्षा इस बार फोर्स बढ़ाई गई है।
एडीजी आनंद कुमार की मंगलवार सहारनपुर में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई थी। जिसमें आगामी कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा के मद्देनजर मंथन किया गया। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा का प्लान तैयार है, कांवड़ सेल बनाया गया। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। कांवड़ यात्रा देखते आईजी रामकुमार ने लखनऊ से हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी कराने का प्लान बनाया है। ताकि पुलिस कांवड़ियों को सभी सुविधा मुहैया करा सके। इसको लेकर एसपी देहात को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।
कांवड़ यात्रा में आतंकी इनपुट
खुफिया विभाग ने कांवड़ यात्रा में इस बार भी आतंकी इनपुट बताया है। इसे लेकर पुलिस सुरक्षा के जुड़े पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है। कांवड़ियों के मूवमेंट को लेकर पुलिस फोर्स की तैनाती कराई जाएगी। वहीं, दूसरे राज्यों से पुलिस फोर्स मांगी गई है।
मेरठ में एडीजी लेंगे मीटिंग
कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा मेरठ में पुलिस अधिकारियों की मीटिंग लेने आयेंगे। इस मीटिंग में गृह सचिव, उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे। पुलिस का कहना है कि मीटिंग करने की तैयारी चल रही है।
क्रासर===
लगने लगी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, कांवड़ सेल गठित
आईजी रेंज ही करेंगे पुलिस फोर्स की पूरी मॉनीटरिंग