मेरठ। बारिश और तेज हवा के कारण सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय के पास एक पेड़ टूटकर 11 केवी की लाइन पर आकर गिर गया। इस कारण 11 केवी और एल टी लाइन के तार टूट गए। इसके बाद पास ही स्थित नगर आयुक्त आवास से नगर आयुक्त सौरभ गंगवार बाहर निकल आए और पेड़ को कटवाकर हटवाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम भी तार जोड़ने में लगी रही। इस कारण आसपास कई इलाकों में बिजली नहीं रही। विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। भगत लाइन फीडर की बिजली देर रात में शुरू हो सकी। करीब तीन घंटे तक इस क्षेत्र में बिजली नहीं रही।