फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 व 29 को बारिश के आसार, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को बीते दिन की तुलना में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बदली छाई रही। शांत हवा के बीच धूप भी हल्की रही। आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन

तापमान 26 पार पहुंचने के बाद फिर से मौसम में बदलाव आ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 की रात व 29 फरवरी को दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 216 रहा। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मौसम में बदलाव आएगा। 28 व 29 को बारिश के आसार बने हुए हैं। इस कारण तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें