फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच अगस्त तक बारिश होने के आसार

Sat, 01 Aug 2026 09:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश-धूप के बीच झूलता रहा मौसम, उमस ने किया परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शनिवार को दिन भर मौसम बदलता रहा। सुबह के समय दो से तीन बार हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई। शाम को फिर आसमान पर बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

सुबह हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण पांच अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। तीन से पांच अगस्त तक अच्छी बारिश के संकेत है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार जारी है, जिससे लोगों को अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा मिल रही है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 63 दर्ज किया गया। गंगानगर में 59, जयभीम नगर में 42, एमआईईटी कॉलेज में 88, पल्लवपुरम में 91 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें