खरखौदा के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए (संस्थान)
खरखौदा। नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज की एएमडी डॉ. शिवानी अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा, प्राचार्य डॉ. शैलेश कुमार गोयल तथा ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. रुचिका भार्गव ने किया।
रक्तदान शिविर की शुरुआत प्रोफेसर एवं ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति चौहान ने सबसे पहले रक्तदान कर की। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व सभी इच्छुक दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सामाजिक सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने में सहायक हो सकता है।