फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का बड़ा फैसला: पूरी नौचंदी ट्रेन अब सहारनपुर से बनकर चलेगी, वहीं होगा मेंटेनेंस, मेरठवासियों में मायूसी

Wed, 27 Sep 2023 08:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रेलवे विभाग के बड़े फैसले से मेरठ के यात्रियों में मायूसी छा गई है। दरअसल रेलवे विभाग ने बड़ा फेरबदल करते हुए पूरी नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को अब सहारनपुर से चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। ट्रेन का मेंटेनेंस भी जिले में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे विभाग ने पूरी नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को अब सहारनपुर से चलाने का निर्णय लिया है। मेरठ-सहारनपुर के बीच चलने वाली पांच बोगी की नौचंदी लिंक को खत्म कर दिया है। अब 23 बोगियाें की पूरी ट्रेन प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाएगी।

विज्ञापन


एक अक्तूबर से यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। पूरी ट्रेन चलने से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के यात्रियों को राहत मिलेगी। उधर, कयास लगाए जा रहे थे कि रेलवे विभाग ट्रेन के समय में परिवर्तन कर सकता है, लेकिन अभी तक रेलवे विभाग ने समय परिवर्तन की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

ट्रेन सहारनपुर से शाम 5:20 बजे चलती है। अभी तक मेरठ में ट्रेन का पूरा रैंक लगता है। यह यहां से रात 7.55 बजे रवाना होती है। लखनऊ सुबह पांच बजे पहुंचती है, जबकि प्रयागराज पहुंचने का इसका समय 9:20 बजे है।

अब रेलवे विभाग ने नौचंदी एक्सप्रेस को पूरी बोगियों के साथ सहारनपुर जंक्शन से चलाने का निर्णय लिया है। मेरठ स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग का आदेश मिल गया है। नौचंदी एक्सप्रेस का मेंटेनेंस 30 सितंबर तक की मेरठ में होगा। एक अक्तूबर को प्रयागराज से आने वाली पूरी ट्रेन सहारनपुर जाएगी।

सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेज कर नौचंदी एक्सप्रेस का समय परिवर्तन नहीं करने की मांग की है। पत्र में सांसद ने अवगत कराया कि यह नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ-मेरठ के बीच चलने वाली सर्वाधिक उपयोगी ट्रेन है। समय बदलने से तमाम यात्रियों को बहुत कठिनाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें