फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए रेलवे आज चलाएगा स्पेशल ट्रेन, सहारनपुर से चलकर वाया मेरठ, पहुंचेगी दिल्ली

Sun, 13 Sep 2020 12:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • सुबह 9.01 मिनट पर सिटी स्टेशन पहुंचेगी नीट स्पेशल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज (रविवार)  होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे सात रूटों पर ट्रेन चलाएगा। इसमें सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा शामली से वाया बड़ौत, बागपत, दिल्ली रूट पर भी ट्रेन चलेगी। इससे पहले एनडीए प्रवेश परीक्षा के दौरान भी देहरादून से दिल्ली के बीच ट्रेन चलाई गई थी। स्पेशल ट्रेन चलाने का फायदा रेलवे को नही हो रहा है। उस समय भी रेलवे को मात्र 525 रुपये की कमाई सिटी स्टेशन से हुई थी। जबकि चार स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में चलाई थी।

रविवार को सहारनपुर से सुबह 7.30 बजे ट्रेन चलकर 9.01 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पर सिर्फ एक मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। ये ट्रेन 10.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस बीच ये ट्रेन सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद, शाहदरा रूकेगी। वहीं, शाम को दिल्ली से 7.20 पर चलकर ट्रेन रात 8.49 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी और 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इसमें 12 सामान्य कोच लगाए जा रहे हैं। 

शामली से दिल्ली भी चलेगी स्पेशल
शामली से भी सुबह 8.30 बजे ट्रेन चलकर 10.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बड़ौत 9.15 और बागपत 9.32 बजे पहुंचेगी। वहीं, शाम को दिल्ली से 7.40 बजे चलकर वाया बड़ौत, बागपत होते हुए 9.50 बजे शामली पहुंचेगी।

एक दिन पहले ही घोषणा क्यों
अब रेलवे पर एक सवाल खड़ा होता है। मात्र एक दिन पहले ही रेलवे ट्रेन चलाने की घोषणा करता है। ऐसा ही एनडीए परीक्षा के दौरान हुआ था। उस समय स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए थे।

अब भी रविवार को सुबह अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जाएंगे। ट्रेन चलाने की घोषणा कम से कम दो दिन पहले करनी चाहिए। जिससे प्रतिभागियों की इसकी सूचना मिल सके। ऐसे में बहुत कम लोगों को स्पेशल ट्रेन चलने की सूचना मिल पाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें