फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने पावलीखास में कब्जा मुक्त कराई जमीन  

Sun, 20 May 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पावलीखास रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यहां पर सालों से कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस रेलवे की टीम ने कई अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया। इस दौरान टीम को लोगों के हल्के-फुल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रेलवे की टीम ने लोगों को दोबारा मुक्त अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे के एडीईएन रामचन्द्र के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर राजेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार, थान सिंह, आईडब्लू विजय शर्मा, दर्शल लाल आदि अफसर जीआरपी व आरपीएफ बल के साथ पावलीखास स्टेशन पहुंचे। कंकरखेड़ा थाने से भी फोर्स बुलाई गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पावली स्टेशन के पास सालों से कूड़ा बीनने वाले लोगों ने अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। इसके अलावा कई अवैध निर्माण भी थे। विभाग यात्रियों की सहूलियत के लिए इस जमीन पर आवागमन के लिए रास्ता बनाना चाहता है। लेकिन अतिक्रमण की वजह से काम में बाधा पड़ रही थी। इसके चलते रेलवे टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण को हटाकर, अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया। अभियान सुबह 10 बजे से तीन बजे तक चला। इस दौरान टीम ने युसुफ के गैराज, सिराजुदीन नाम के एक व्यक्ति का मिनी कारखाना, टीन शेड व टॉयलेट को ध्वस्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें