यहां रेड पड़ी तो कोठा संचालिका और कस्टमर्स हैरान रह गए। इस बीच कोठा संचालिका ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिग लड़कियां बरामद। जानिए पूरा मामला...
दिल्ली की एनजीओ की सूचना पर मेरठ पुलिस ने रेड लाइट एरिया पर एक कोठे पर दबिश देकर दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया। दोनों चचेरी बहन हैं और नेपाल निवासी हैं। पुलिस का दावा है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर लाया गया था। पुलिस ने कोठा संचालिका और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएचटीयू इंस्पेक्टर आसमां माजिद के अनुसार दिल्ली की शक्ति वाहिनी एनजीओ ने सूचना दी कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में रेड लाइट एरिया स्थित तारा के कोठे पर नेपाल की दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर रखा हुआ है।
पढ़ें : तस्वीरें: कोठे पर रेड पड़ी तो हैरान रह गई युवतियां, दो कस्टमर गिरफ्तार