फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एटीएस ने लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग की तलाश में सोतीगंज में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एटीएस ने लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग की तलाश में सोतीगंज में छापा
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली एटीएस ने लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गैंग से जुड़े आरोपियों की तलाश में सोमवार को सोतीगंज में दबिश दी। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले सूचना लीक हो गई और शातिर कबाड़ी वसीम चिकना मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि इस गैंग से 25 से अधिक वाहन दिल्ली एटीएस ने बरामद किए हैं। चोरी के वाहनों को सोतीगंज में काटने के लिए लाया जाता था।
सोमवार शाम दिल्ली एटीएस (एंटी थेफ्ट स्क्वायड) ने यहां दबिश दी। यहां चोरी किए गए वाहनों के पार्ट्स मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस से सेटिंग के कारण ही वसीम चिकना इस टीम के हाथ नहीं आ पाया है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय पुलिस की मिलीभगत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर से चोरी करके बहन सोतीगंज में पहले से बेचे और काटे जाते रहे हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी है। दिल्ली में वाहनों की चोरी पर शिकंजा कसने के लिए एंटी थेफ्ट स्क्वायड बनाया गया है। दबिश के दौरान कवरेज कर रहे कुछ मीडिया कर्मियों से भी सदर पुलिस ने अभद्रता की।
--
पुलिस से बचने को हैदराबाद जाता रहा है वसीम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वसीम की पत्नी हैदराबाद में रहती है। पुलिस से बचने के लिए वसीम वहां जाता रहा है। दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। सोतीगंज में वसीम की मां और परिवार के अन्य लोग रहते हैं। इनका कहना है कि उनका वसीम से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

--
राहुल काला की तलाश में भी दबिश
- सोतीगंज के कबाड़ी हिस्ट्रीशीटर राहुल काला और उसके साथियों की तलाश में भी स्थानीय पुलिस ने दबिश दी। बताया गया कि राहुल काला, मन्नू कबाड़ी सहित कई अन्य वांछित आरोपी हैं। इनकी तलाश में पहले देहली गेट पुलिस और फिर सदर थाना बाजार पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वे गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें